सुरसर नदी से अज्ञात युवक का शव बरामद

सुरसर नदी से अज्ञात युवक का शव बरामद

प्रतिनिधि, कुमारखंड

प्रखंड के भतनी थाना क्षेत्र अंतर्गत बिशनपुर सुंदर पंचायत स्थित सुरसर नदी से पुलिस ने अज्ञात युवक का शव बरामद किया है. जानकारी के अनुसार रविवार की शाम पंचायत के मनखाहा गांव स्थित सुरसर नदी घाट के समीप खेत से घर लौट रहे किसानों की नजर नदी में तैर रहे शव पर पड़ा. किसानों ने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी. ग्रामीणों ने इसकी सूचना थानाध्यक्ष सत्यार्थी को दी. सूचना पाते ही थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ घाट पर पहुंचे. ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से शव को बाहर निकाला. शव को देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि दो-तीन दिन पूर्व ही हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया गया हो. जो बहते हुए नदी घाट के किनारे लग गया. बरामद शव का पंचनामा कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. इस बाबत थानाध्यक्ष ने बताया कि अज्ञात शव मिलने पर सुपौल जिले के जदिया, छातापुर, त्रिवेणीगंज व मधेपुरा जिले के सभी थानों को इसकी सूचना दे दी गयी है. पोस्टमार्टम के बाद शव के शिनाख्त के लिए 24 घंटे सुरक्षित रखा जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >