BNMU की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, 6 अगस्त तक कॉलेज में प्रवेश नहीं लिया तो चूक जाएगा मौका

भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय (BNMU) ने स्नातक प्रथम सेमेस्टर (यूजी CBCS सत्र 2026-30) के लिए तृतीय मेधा सूची जारी कर दी है. चयनित विद्यार्थियों को 6 अगस्त 2026 तक अपने आवंटित कॉलेज में नामांकन प्रक्रिया पूरी करनी होगी. यह उन छात्रों के लिए अंतिम अवसर है जो पहली या दूसरी सूची में चूक गए थे.

BNMU UG Admission 2026: भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय ने स्नातक प्रथम सेमेस्टर (यूजी CBCS सत्र 2026-30) में प्रवेश के लिए तृतीय मेधा सूची जारी कर दी है. चयनित विद्यार्थियों को 6 अगस्त 2026 तक आवंटित कॉलेज में आवश्यक दस्तावेजों के साथ नामांकन पूरा करना होगा.

मधेपुरा. भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय (BNMU) में स्नातक प्रथम सेमेस्टर (यूजी CBCS सत्र 2026-30) में प्रवेश का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है. छात्र कल्याण विभाग ने तृतीय मेधा सूची जारी कर दी है और इसके आधार पर संबंधित कॉलेजों में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. जिन विद्यार्थियों का नाम तीसरी सूची में आया है, उन्हें 6 अगस्त 2026 तक हर हाल में अपना नामांकन पूरा करना होगा.

विश्वविद्यालय के निर्देश के अनुसार एक अगस्त से नामांकन की प्रक्रिया संबंधित महाविद्यालयों में चल रही है. यह अवसर विशेष रूप से उन छात्रों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जो पहली और दूसरी मेधा सूची में चयनित होने के बावजूद किसी कारणवश प्रवेश नहीं ले सके थे.

6 अगस्त तक पूरा करें नामांकन

कमला राणा साइंस कॉलेज, प्रशांतनगर सपरदह की प्राचार्या प्रो अनुप्रिया राज ने बताया कि तृतीय मेधा सूची में चयनित विद्यार्थियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने आवंटित महाविद्यालय में सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर नामांकन कराना होगा.

उन्होंने स्पष्ट किया कि 6 अगस्त 2026 के बाद नामांकन का कोई अवसर नहीं दिया जाएगा, इसलिए छात्र-छात्राएं अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर लें.

अंतिम अवसर के रूप में देखें यह सूची

विश्वविद्यालय ने इस मेधा सूची को उन अभ्यर्थियों के लिए अंतिम अवसर बताया है, जो पूर्व में जारी पहली और दूसरी मेधा सूची के आधार पर प्रवेश नहीं ले पाए थे. ऐसे विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय पर कॉलेज पहुंचकर सभी औपचारिकताएं पूरी करें, ताकि उनका प्रवेश सुनिश्चित हो सके.

प्राचार्या प्रो अनुप्रिया राज ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे अपने बच्चों को समय पर कॉलेज भेजें और नामांकन प्रक्रिया पूरी कराने में सहयोग करें.

BNMU UG Admission 2026: दस्तावेजों की जांच के बाद होगा प्रवेश

नामांकन के दौरान विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय और संबंधित महाविद्यालय द्वारा निर्धारित आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर जाना होगा. दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही प्रवेश प्रक्रिया पूरी मानी जाएगी. विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा है कि किसी भी प्रकार की तकनीकी या दस्तावेज संबंधी समस्या से बचने के लिए छात्र अंतिम दिन की भीड़ से पहले ही नामांकन करा लें.

बीएनएमयू के इस निर्णय से उन विद्यार्थियों को राहत मिली है, जो अब तक प्रवेश से वंचित थे और स्नातक प्रथम सेमेस्टर में दाखिले का इंतजार कर रहे थे.

Also Read: Prashant Kishor Won Bankipur Seat: क्या प्रशांत किशोर की जीत ने जातिवाद मॉडल का किया सफाया? PK की स्ट्रैटेजी की चर्चा तेज

Also Read: प्रशांत किशोर की जीत के पीछे 3 रणनीतिकार कौन? जिनकी मदद से नितिन नवीन के किले को ढहाया



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By वसीम अख्तर

वसीम अख्तर प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. पुरैनी (मधेपुरा) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >