बीएलओ को एप के माध्यम से काम करने का दिया निर्देश

बीएलओ को एप के माध्यम से काम करने का दिया निर्देश

शंकरपुर. प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में सोमवार को बीडीओ तेज प्रताप त्यागी की अध्यक्षता में बीएलओ की बैठक हुई, जिसमें सभी से मतदाता सूची से जुड़ी जानकारी ली ली. वहीं एप के माध्यम से काम की समीक्षा की. वहीं बीएलओ को एप पर काम करने का प्रशिक्षण भी दिया. बैठक में फाॅर्म संख्या छह, सात और आठ की भी समीक्षा हुई. फाॅर्म छह से नाम जोड़ने, फाॅर्म सात से नाम हटाने और फाॅर्म आठ से संशोधन की प्रक्रिया पर चर्चा हुई. बैठक में प्रशिक्षक अभिषेक आनंद, प्रमंडलीय प्रशिक्षक रवि कुमार, रघुवीर मेहता और शिक्षक प्रवीण कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >