प्रधानमंत्री की रैली में भागीदारी को लेकर भाजपा की हुई बैठक

प्रधानमंत्री की रैली में भागीदारी को लेकर भाजपा की हुई बैठक

घैलाढ़ . प्रखंड मुख्यालय के एकल विद्या निकेतन परिसर में भाजपा मंडल अध्यक्ष व बीस सूत्री प्रखंड उपाध्यक्ष देवमोहन नेहरू के नेतृत्व में बैठक हुई, जिसमें मधुबनी में 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में मजबूत भागीदारी देने पर विमर्श हुआ. मुख्य अतिथि मधेपुरा विधानसभा संयोजक डॉ शशि शेखर झा सम्राट, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक यादव, घैलाढ़ मंडल प्रभारी दिलीप कुमार, निवर्तमान भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार, पूर्व मंडल अध्यक्ष डाॅ हरित कृष्ण ने लोगों को अधिक से अधिक संख्या में रैली में भाग लेने की अपील की. मौके पर शक्ति केंद्र प्रमुख चंद्रशेखर, चंद्रकिशोर यादव, अजय कुमार यादव, अनिल गुप्ता, उपाध्यक्ष लालबहादुर, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष जाहिद इकबाल, बूथ अध्यक्ष विनीत सिंह, नंदलाल कुमार, युवा मोर्चा अध्यक्ष मुकेश कुमार यादव, मनोज तांती, प्रभास कुमार, कमलदेव कुमार, लोकसभा विस्तारक रामदेव शाह, उपाध्यक्ष राकेश कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >