भाजपा नगर इकाई की हुई बैठक, संगठन विस्तार पर चर्चा

भाजपा नगर इकाई की हुई बैठक, संगठन विस्तार पर चर्चा

बिहारीगंज. नगर पंचायत क्षेत्र में भाजपा नगर इकाई की मासिक बैठक सोमवार को हुई, जिसकी अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव मोदी ने की. इस दौरान संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों की तैयारी तथा केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को आमलोगों तक पहुंचाने को लेकर चर्चा की गयी. नगर अध्यक्ष गौरव मोदी ने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत हैं और सभी को मिलकर क्षेत्र के विकास एवं जनता की समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करना चाहिए. मौके पर महादेव चौधरी, विवेकानंद सिंह, चन्द्रनाथ साहा, ज्योतिप्रकाश, बमशंकर झा, नीरज गुप्ता, बमबम झा, सुनील साह, लखन भगत, सुबोध शर्मा, स्वाति जायसवाल, पुष्पा साहा, अरुणा देवी, अमित चौधरी, जयप्रकाश दास, गोविंद चौधरी, मंजूर आलम, विजय कुमार पासवान, कन्हैया सिंह, अरुण नायक, रितेश कुमार, बंटी नायक आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >