मेडिकल कॉलेज से बाइक की हुई चोरी

मेडिकल कॉलेज से बाइक की हुई चोरी

सिंहेश्वर.

सिंहेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत जन नायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल से इलाज कराने आए एक युवक की बाइक चोरी हो गयी. इस बाबत पीड़ित कुमारखंड थाना क्षेत्र के बरहकुरवा वार्ड संख्या 12 निवासी चंदन कुमार ने बताया कि वह बाइक को तीसरी और चौथी बिल्डिंग के बीच लगाकर इलाज कराने चले गये. जब आये तो बाइक नहीं थी. खोजबीन की, लेकिन बाइक नहीं मिली. वहीं थानाध्यक्ष बिरेंद्र राम ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >