हथियार के बल पर बाइक छीना

हथियार के बल पर बाइक छीना

चौसा.

प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत एसएच 58 पर शुक्रवार की देर रात अपराधियों ने बाइक छीन लिया. इस बाबत पीड़ित पुरैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत दुर्गापुर वार्ड नंबर तीन निवासी गोविंद कुमार ने बताया कि शुक्रवार की देर रात्रि भागलपुर जिले के कदवा लक्ष्मीनियां से घर दुर्गापुर जा रहा था. इसी दौरान उदाकिशुनगंज भटगामा मुख्य मार्ग एसएच 58 लौआलगान पंचायत सरकार भवन के समीप अपराधियों ने बाइक रूकने का इशारा किया. भागने की कोशिश किया तो हथियार के बल पर रोककर बाइक छीन लिया.

इस बाबत प्रभारी थानाध्यक्ष श्रीकांत शर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है. पीड़ित ने आवेदन नहीं दिया है. आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >