ट्रैक्टर से हुई टक्कर में बाइक चालक की मौत, सवार गंभीर

जख्मी युवक को स्थानीय लोगों के सहयोग से उपचार के लिए जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज भेजा गया.

शंकरपुर थाना क्षेत्र के मोरा कबियाही पंचायत के वार्ड नंबर नौ मोरा खाप में बाइक पर सवार दो युवक घर से पूजा करने सिंहेश्वर मंदिर जा रहे थे. जाने के दौरान पंचायत के ही वार्ड नंबर एक जयपुरा गांव के समीप ट्रैक्टर और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई. जिसमें मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जख्मी युवक को स्थानीय लोगों के सहयोग से उपचार के लिए जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज भेजा गया. घटना रविवार को दोपहर बाद तीन बजे की बतायी जा रही है. हालांकि दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर का ड्राइवर मौका देखकर भागने में सफल रहा. मृतक मंटुन पंडित का पुत्र विभाष कुमार (19) बताया जा रहा है1 घायल युवक जगदीश राम का 15 वर्षीय पुत्र गोलू कुमार है. घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष राजीव कुमार, दारोगा महितोश पाराशर, नागेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल ओर सीमेंट लदे ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया है. मृतक तीन भाई एक बहन में सबसे छोटा था. अचानक हुई दुर्घटना में मौत से जहां गांव में मातम पसर गया, वहीं घर में हो रही चीख-पुकार से हर आने वाले की आंखें नम हो जा रही है. घटना की जानकारी मिलते ही मुखिया प्रतिनिधि सुधीर कुमार, पंसस प्रतिनिधि देवेंद्र यादव सहित अन्य ने मृतक के घर पहुंचकर परिवार के लोगों को ढाढस बंधाया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >