शहर के भिरखी के निवासी मो नौशाद के 28 वर्षीय पुत्र मो सैयद सड़क दुर्घटना में जख्मी हो गया. बताया कि मो सैयद सिंहेश्वर जा रहा था. इसी दौरान उनकी बाइक कॉलेज चौक के समीप अनियंत्रित गयी, जिससे उसके सिर में चोट लग गयी. स्थानीय लोगों ने उसे सदर अस्पताल ले गया. चिकित्सक डॉ अविनाश कुमार ने प्राथमिक उपचार कर हायर सेंटर रेफर कर दिया.
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.