वाहन जांच के दौरान बाइक सवार ने थानाध्यक्ष को मारा ठोकर, गिरफ्तार

वाहन जांच के दौरान बाइक सवार ने थानाध्यक्ष को मारा ठोकर, गिरफ्तार

कुमारखंड.

वाहन जांच के दौरान भतनी थानाध्यक्ष को शराब के नशे में धुत युवकों ने ठोकर मार दिया. ठोकर मारकर भाग रहा युवक पास के गड्ढे में गिर गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार दोनों युवकों की पहचान टेंगराहा सिकियाहा पंचायत के वार्ड संख्या 15 बरहकुरबा टोला निवासी शिवशंकर कुमार व सुशील कुमार के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार संध्या गश्ती के दौरान थानाध्यक्ष राजीव कुमार पुलिस बल के साथ सुरसर नदी के टेंगराहा नदी पुल पर वाहन जांच कर रहे थे. इसी दौरान टेंगराहा परिहारी की ओर से आ रहे बाइक सवार दो युवकों को रूकने के लिए कहा. पुलिस के इशारा देख युवकों ने बाइक से थानाध्यक्ष को धक्का मारते हुए भाग गया. पुलिस जवानों ने बाइक सवार युवकों का पीछा किया. बाइक सवार अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गया. पकड़ाये युवक शराब के नशे में थे, जिसे गिरफ्तार कर थाना लाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >