शराब के साथ बाइक बरामद

शराब के साथ बाइक बरामद

बिहारीगंज. गश्ती में के दौरान पुलिस ने रेलवे लाइन पास एक मोटरसाइकिल चालक पुलिस को देख बाइक छोड़कर फरार हो गया. प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक सह थानाध्यक्ष जया कुमारी ने बताया कि दारोगा अमित रंजन सशस्त्र सिपाहियों और चौकीदारों के साथ गश्ती पर निकले. गश्त के दौरान हथिऔधा ग्राम से कुस्थन जाने क्रम में रेलवे लाइन पास एक मोटरसाइकिल चालक पुलिस वाहन देख बाइक छोड़ कर मकई खेत में भाग गया. मोटर साइकिल की तलाशी लेने पर पलास्टिक के झोले में से 500 मिली का 8 पीस और मोटरसाइकिल के डिक्की में से पांच सौ मिलीलीटर का 12 पीस कुल दस लीटर चुलाई शराब बरामद किया गया. थानाध्यक्ष जया कुमारी ने बताया कि बरामद मोटरसाइकिल बज़ाज़ डिस्कवर है. गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नम्बर बीआर43डी2343 है. उन्होंने बताया कि बरामद देशी चुलाई शराब एवं मोटरसाइकिल जब्त कर लिया गया है. आगे कानूनी कार्रवाई किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >