क्रिकेट टूर्नामेंट में बिहारीगंज की टीम विजयी

क्रिकेट टूर्नामेंट में बिहारीगंज की टीम विजयी

बिहारीगंज़

जूनियर क्रिकेट क्लब पतनी मोहनपुर के तत्वावधान में क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ गुरुवार को हुआ़ पहला मैच बिहारीगंज बनाम रमना के बीच खेला गया. मैच में बिहारीगंज की टीम ने जीत हासिल की़ कप्तान नंदी के नेतृत्व में बिहारीगंज टीम ने 15 ओवर में चार विकेट खोकर 155 रन बनाया. लक्ष्य लेकर खेलने उतरी रमना की टीम कप्तान अमन के नेतृत्व में 80 रन पर ऑल आउट हो गयी. इस प्रकार बिहारीगंज की टीम ने 76 रन से जीत दर्ज किया. मैन ऑफ द मैच बिट्टू कुमार को दिया गया. इससे पूर्व टूर्नामेंट का शुभारंभ युवा जदयू के जिलाध्यक्ष सह मोहनपुर पैक्स अध्यक्ष नवीन कुमार मेहता ने किया. मौके पर विशाल कुमार, सोनू कुमार, विक्रम कुमार, हिमांशु कुमार, सुधांशु कुमार, सतीश कुमार, जीवु कुमार, गौरव कुमार, बमबम कुमार, गोविंद कुमार, अमन कुमार आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >