होमवर्क नहीं करने पर मिलती थी डांट तो मधेपुरा के पांच बच्चों ने उठाया यह कदम, जानकर हो जाएंगे हैरान

Bihar News: बिहार के मोकामा से एक चौंका देने वाली घटना सामने आई है. दरअसल, होमवर्क नहीं करने पर स्कूल में शिक्षकों से डांट पड़ती थी. जिससे परेशान होकर पांच बच्चे मधेपुरा से फरार हो गए. फरार हुए पांच स्कूली बच्चों को मोकामा आरपीएफ ने बरामद किया है.

Bihar News: बिहार के मोकामा से एक चौंका देने वाली घटना सामने आई है. दरअसल, होमवर्क नहीं करने पर स्कूल में शिक्षकों से डांट पड़ती थी. जिससे परेशान होकर पांच बच्चे मधेपुरा से फरार हो गए. फरार हुए पांच स्कूली बच्चों को मोकामा आरपीएफ ने बरामद किया है.

जानकारी के मुताबिक सहरसा राजेंद्रनगर इंटरसिटी में चेकिंग के दौरान कोच संख्या डी-01 बच्चे डरे सहमे बैठे हुए थे. पूछताछ के दौरान बच्चों ने बताया कि होमवर्क पूरा नहीं करने पर उन्हें अक्सर परिजन और शिक्षकों की डांट सुननी पड़ती थी. इससे छुटकारा पाने के लिए बच्चों ने भागने की योजना बनायी. स्कूल में छुट्टी के वक्त वे फरार हो गये.

किसी काम की तलाश में जा रहे थे पटना

उसके बाद स्टेशन पर आकर ट्रेन पकड़ लिया और किसी काम की तलाश में पटना जा रहे थे. पांचों बच्चों को ट्रेन से प्लेटफार्म के मध्य पर उतार कर आरपीएफ पोस्ट मोकामा लाया गया. पूछताछ के क्रम में बच्चों की पहचान मधेपुरा के मठाई के अमन कुमार, पियुष कुमार, सत्यम कुमार, मो समर और आनंद कुमार के रूप में हुई है.

Also Read: जनसुराज पार्टी की बैठक में बवाल, खूब चलीं कुर्सियां, जानें चुनाव से पहले ही क्यों बेबस नजर आए PK?

RPF द्वारा बच्चों के स्कूल को दी गई सूचना

RPF द्वारा बच्चों के स्कूल और स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी गयी. इसके बाद परिजन मोकामा पोस्ट पहुंचे. परिजनों ने आरपीएफ को बताया कि बच्चों को वे ढूंढ रहे थे. इसी बीच मोकामा में बच्चों के बरामद होने की सूचना मिली. चाइल्ड लाइन पटना की चेयर वूमेन उषा के निर्देश पर बच्चों की पहचान कर परिजन को सौंप दिया गया.

ये वीडियो भी देखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >