बिहार सरकार की जमीन को कराया गया अतिक्रमण मुक्त

बिहार सरकार की जमीन को कराया गया अतिक्रमण मुक्त

लश्करी पंचायत के मुरली चंदवा गांव में प्रशासन का चला बुलडोजर

उदाकिशुनगंज.

उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत लश्करी पंचायत के मुरली चंदवा गांव में बिहार सरकार की जमीन पर से शुक्रवार को अतिक्रमण हटाया गया. सीओ हरिनाथ व थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में दारोगा सुबोध रजक, धनंजय पांडेय,आशीष कुमार समेत चार दर्जन से अधिक महिला व पुरुष बलों की टीम ने जमीन को खाली कराया. जमीन पर मुरली चंदवा गांव के शुभम् कुमार और प्रिंस कुमार कब्जा कर रखा था. सीओ ने बताया कि अतिक्रमणकारियों को खाली करने का नोटिस किया जारी किया गया था, लेकिन अतिक्रमणकारियों पर नोटिस का कोई असर नहीं पड़ रहा था. शुक्रवार को अतिक्रमण हटाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >