चौसा संपूर्ण प्रखंड में बिहार दिवस धूमधाम से मनाया गया. विभिन्न विभागों और संस्थानों के द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया गया. प्रखंड मुख्यालय परिसर में जीविका दीदी स्वीटी यादव, कुमारी माया सिंह, सपना कुमारी और अग्निशमनकर्मी सचित कुमार, डब्लू कुमार, बिजेंद्र सिंह द्वारा संयुक्त रूप से बिहार का मानचित्र और रंगोली बनाई गई और 113 दीप का प्रज्वलन कर हर्षोल्लास से बिहार दिवस मनाया गया. सीओ शशिकांत यादव ने कहा कि बिहार ने ही गणतंत्र दिया, शून्य दिया. बिहार की धरती है जिन्होंने सम्राट अशोक और चंद्रगुप्त मौर्य जैसे शासक दिए. यहां शारदा सिन्हा, बिस्मिल्लाह खान जैसे फनकार भी इसी बिहार की धरती पर जन्म लिए. फणीश्वरनाथ रेणु, राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर जैसे साहित्यकार को भी इस बिहार ने ही पाया. यह बिहार की धरती पर नालंदा विश्वविद्यालय, विक्रमशिला विश्वविद्यालय है देश को आगे बढ़ाने के लिए बिहार का कितना बड़ा योगदान है यह पूरा विश्व जानती है. मौके पर अंचलकर्मी रौशन, एसजेवाई एमआरपी कुमार साजन, आशीष कुमार, महेश मोदी, राकेश कुमार, मो मासूम, जीविका दीदी नीतू देवी, कल्पना कुमारी, मधु कुमारी सहित अन्य कर्मी और जीविका दीदी मौजूद थीं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
