Bihar Crime: फांसी लगाकर... हत्या, पुलिस ने जलती चिता से निकाला शव

Bihar Crime: मधेपुरा जिले के घैलाढ़ प्रखंड के चिकनौटवा गांव में एक महिला की फांसी लगाकर हत्या का मामला प्रकाश में आया है. आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर पति द्वारा गला घोंटकर उसकी हत्या की गई है. ग्रामीणों की सहायता से शव को जलाया जा रहा था लेकिन मायके वालों की सूचना पर पुलिस ने जलती चिता से अधजला शव बरामद कर लिया.

Bihar Crime: मधेपुरा जिले के घैलाढ़ प्रखंड के चिकनौटवा गांव में महिला की फांसी लगाकर हत्या की खबर सामने आई है. घटना सोमवार रात करीब 12.30 बजे की है. जानकारी के अनुसार ग्रामीणों की मदद से मंजय कुमार यादव की पत्नी रूपम कुमारी (22) के शव को जलाया जा रहा था. इसी बीच मृतका के मायके वालों ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी. खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जलती चिता से अधजला शव बरामद कर लिया.

पुलिस को देख ग्रामीण समेत पति फरार

खबर है कि पुलिस के पहुंचते ही मृतका के पति समेत सभी ग्रामीण मौके से फरार हो गए. महिला की मौत शाम 7 बजे हुई थी और शव को रात करीब 12.30 जलाया जा रहा था. सुपौल जिले के पिपरा थाना के पथरहा दक्षिण टोला निवासी मृतका के पिता संतोष यादव का कहना है कि रूपम की शादी तीन वर्ष पहले हुई थी. ससुराल वालों ने पांच लाख रुपये दहेज की मांग की थी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

पति पर हत्या का आरोप

पिता का आरोप है कि दहेज के लालच में पति ने ही गला घोंटकर रूपम की हत्या की है. वहीं दूसरी ओर पति समेत ससुराल वाले घर बंद कर फरार हो चुके हैं. मृतका के मायके वालों द्वारा मिली सूचना पर पहुंचे घैलाढ़ ओपी अध्यक्ष अवधेश प्रसाद यादव ने अधजला शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा भेज दिया है. ओपी अध्यक्ष ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी.

इसे भी पढ़ें: BIHAR TOURISM: गोवा की जगह बिहार बन रहा टूरिस्टों की पहली पसंद, मंत्री ने किया दावा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >