आम आवाम की आवाज थे भूपेंद्र नारायण मंडल, ताउम्र करते रहे संघर्ष : प्रो चंद्रशेखर

देश के समाजवादियों में उनका नाम सम्मान से लिया जाता है

मधेपुरा. भूपेंद्र नारायण मंडल विचार मंच द्वारा गुरुवार को जिला मुख्यालय के कॉलेज चौक स्थित भूपेंद्र नारायण मंडल प्रतिमा स्थल पर भूपेंद्र नारायण मंडल की 51वीं पुण्यतिथि मनाई गई. मौके पर उपस्थित बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह सदर विधायक प्रो चंद्रशेखर समेत अन्य अतिथियों ने भूपेंद्र नारायण मंडल के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित किया. बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह सदर विधायक प्रो चंद्रशेखर ने कहा कि भूपेंद्र नारायण मंडल आम आवाम की आवाज थे. देश के समाजवादियों में उनका नाम सम्मान से लिया जाता है. समाजवादी विचारधारा के अनुरूप समाज निर्माण उनका सपना था और ताउम्र उसके लिए संघर्ष करते रहे. वरीय साहित्यकार एवं समाजसेवी प्रो डा भूपेंद्र नारायण यादव मधेपुरी ने कहा कि आज ही के दिन भूपेंद्र नारायण मंडल ने अपनी सांस टेंगराहा नामक गांव में ली थी. भूपेंद्र नारायण मंडल के साथ बिताये क्षणों को याद करते हुये प्रो डा भूपेंद्र नारायण यादव मधेपुरी ने कई संस्मरण सुनाये. उन्होंने बताया कि डा लोहिया ने भूपेंद्र नारायण मंडल को हीरा की संज्ञा दी थी. उनके राजनीतिक सूझ-बूझ एवं दूरदर्शिता के डा लोहिया भी कायल थे. आयोजन को सफल बनाने में कोषाध्यक्ष डा आलोक कुमार, संयुक्त सचिव डा हर्षवर्धन सिंह राठौर, ललित, माधव एवं आनंद कुमार प्रमुख थे. समारोह में दीपक कुमार, राजेंद्र प्रसाद यादव, अमरेंद्र कुमार, आलोक कुमार मुन्ना, गणेश मानव, डा सिद्धेश्वर कश्यप, सियाराम मंयक, सतीश चंद्र, डा सुधांशु शेखर, महेंद्र साह समेत समाज के सभी वर्गों के लोग उपस्थित थे. समारोह का संचालन भूपेंद्र नारायण मंडल विचार मंच के सचिव परमेश्वरी यादव एवं धन्यवाद ज्ञापन नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष रामकृष्ण यादव ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >