भगैत सम्मेलन हमारी सांस्कृतिक व आध्यात्मिक परंपराओं को मजबूत करने का है माध्यम
उदाकिशुनगंज़़
प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बाराटैनी गांव में अखिल भारतीय भगैत सम्मेलन का शुभारंभ बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव ने गुरुवार को किया. वहीं श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा निकाली, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुये. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव ने कहा कि भगैत सम्मेलन हमारी सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक परंपराओं को मजबूत करने का माध्यम है. ऐसे आयोजन समाज में भाईचारा, आपसी सौहार्द और धार्मिक जागरूकता को बढ़ावा देते हैं. उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस प्रकार के धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य करते हैं. वही कार्यक्रम में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर चिकित्सकों की टीम द्वारा मेडिकल स्टॉल भी लगाया गया है, जहां श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य जांच एवं प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की गयी है. वहीं कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने को लेकर प्रशासन सक्रिय है. मौके पर बीस सूत्री अध्यक्ष प्रदीप मंडल, सियालाल यादव, पंकज यादव, मुखिया बबलू दास, पूर्व प्रमुख विकासचंद्र यादव, आयोजक दशरथ यादव, शंभू यादव तथा मूर्तिकार पलटू मुखिया आदि मौजूद थे.
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.