सरकार की योजनाओं का लाभ लाभुकों को मिले, रखें निगरानी

सरकार की योजनाओं का लाभ लाभुकों को मिले, रखें निगरानी

बीस सूत्री बैठक

सिंहेश्वर .

प्रखंड कार्यालय के सभा भवन में प्रखंड कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की बैठक शनिवार काे हुई, जिसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सह जदयू प्रखंड अध्यक्ष हरेंद्र मंडल ने की. बैठक शुरू होते ही अध्यक्ष ने सदस्यों को मौलिक अधिकार के बारे में बताया. कहा कि अगस्त तक कम से कम तीन बैठक जरूर हो ऐसा निर्देश है. वही प्रथम बैठक सभी सदस्यों का परिचय के बाद कुछ सदस्यों ने बात रखी. उन्होंने अधिकारियों से सरकार के द्वारा दिए गए विकास कार्यों पर धरातल पर उतारने और सही- सही लाभुकों को इसका लाभ मिले उस पर सतत निगरानी की बात कही. वहीं सदस्यों ने जनवितरण प्रणाली में खराब अनाज की बात पर एमओ विक्की कुमार ने बताया कि अनाज की गुणवत्ता के लिए विभाग को लिखा गया है. वही आइसीडीएस से चल रहे योजना प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना, पोषण योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना घरातल पर चलती है या नही. इसकी रिपोर्ट की मांग की गयी. बिजली विभाग को निर्देशित किया गया कि बाजार में जिस पोल में नीचे से पांच फीट प्लास्टिक का कवर नहीं है उसे अविलंब लगाया जाय. बैठक का संचालन कार्यान्वयन समिति के सचिव सह बीडीओ आशुतोष कुमार ने किया. मौके पर सीओ नवीन कुमार सिंह, प्रखंड प्रमुख मो इस्तियाक आलम, उपाध्यक्ष विष्णु शर्मा, अशोक साह, रमेश कुमार भारती, प्रभाष मल्लिक, मो मोसीम, उषा देवी, भुपेंद्र गुप्ता, संतोष मल्लिक, संजय पाठक, वीणा देवी, धनेश्वर राम, मोहन यादव, इन्द्रजीत ऋषिदेव, गौरव झा मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >