बेल्ट्रॉन कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

बेल्ट्रॉन कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

मधेपुरा.

बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (गोप गुट) व राज्य स्तरीय डाटा एंट्री ऑपरेटर एकता मंच पटना के आह्वान पर गुरुवार से समाहरणालय स्थित विभिन्न विभागों में बेल्ट्रॉन की ओर से नियोजित कंप्यूटर कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की.

कंप्यूटर से जुड़े कर्मचारियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने से आमलोगों का कार्य बाधित हो रहा है. बेल्ट्रॉन से जुड़े कर्मचारियों ने बताया कि हमलोग वर्षों से राज्य के विभिन्न जिला समाहरणालय समेत अन्य विभागों में वर्षों से कार्यरत हैं, लेकिन हमलोगों का समायोजन राज्य सरकार नहीं की है, जिससे हमलोगों का भविष्य अंधकारमय हो गया है. विदित हो कि कम पारिश्रमिक में हमलोग अपने परिवार व बच्चों को उचित शिक्षा नहीं दे पा रहे हैं. कंप्यूटर कर्मचारियों ने बताया कि हमलोग राज्य सरकार के यहां वर्षों से अपनी मांग रख रहे हैं, लेकिन अद्यतन किसी प्रकार की सुनवाई नहीं हो सकी है.

उल्लेखनीय है कि इस अनिश्चितकालीन हड़ताल को लेकर सूचना व प्रौद्योगिकी विभाग के अवर सचिव अंजन कुमार गुप्ता ने 14 जुलाई के माध्यम से बिहार के सभी जिला पदाधिकारियों को पत्र भेजकर कानून व्यवस्था बहाल करने को लेकर निर्देशित किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >