शंकरपुर . बाल विकास परियोजना शंकरपुर के तहत प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं के सम्मान में गोदभराई रस्म का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं को उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया. केंद्रों पर उत्सव जैसा माहौल रहा, जहां महिलाओं ने एक-दूसरे को शुभकामना देते हुए स्वस्थ मातृत्व की कामना की. मौके पर गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान संतुलित व पौष्टिक आहार लेने, नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, समय पर टीकाकरण कराने तथा आयरन व कैल्शियम की गोलियों के सेवन के महत्व की जानकारी दी गयी. साथ ही सुरक्षित प्रसव और नवजात शिशु की देखभाल से संबंधित आवश्यक जानकारी भी साझा की गयीं. महिला पर्यवेक्षिका आभा कुमारी ने कहा कि गोदभराई केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि गर्भवती महिलाओं के प्रति समाज के सम्मान और उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का प्रतीक है. उन्होंने बताया कि बाल विकास परियोजना द्वारा संचालित इस कार्यक्रम का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को पोषण, स्वास्थ्य तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें सशक्त बनाना है, ताकि मां और शिशु दोनों स्वस्थ रह सकें. कार्यक्रम में सेविकाओं, सहायिकाओं और स्थानीय महिलाओं की सक्रिय भागीदारी रही.
आंगनबाड़ी केंद्रों पर मनायी गयी गोदभराई रस्म

आंगनबाड़ी केंद्रों पर मनायी गयी गोदभराई रस्म
Copied link
आंगनबाड़ी केंद्रों पर मनायी गयी गोदभराई रस्म