पहले लाभुकों का बनवाये आयुष्मान कार्ड, फिर दें राशन- बीडीओ

पहले लाभुकों का बनवाये आयुष्मान कार्ड, फिर दें राशन बीडीओ

नयानगर. उदाकिशुनगंज के बीडीओ गुलजारी कुमार पंडित ने सोमवार को खाड़ा व बुधामा पंचायत के पीडीएस दुकानों का जायजा लिया. इस दौरान डीलर व वीएलई से रिपोर्ट मांगा. डीलरों को निर्देश दिया कि यदि लाभुक राशन लेने के लिए आते हैं, तो सबसे पहले उनका आयुष्मान कार्ड बनाना है. उसके बाद लाभुक को राशन देना है. वहीं बीडीओ ने कहा कि 24 जुलाई से चार अगस्त तक उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र में कुल 26000 लाभुक का आयुष्मान कार्ड बनाया गया यह अभियान सात अगस्त तक चलेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >