ढोल, मृदंग व नाल की थाप पर होली के गीत गा एक-दूसरे को लगाया रंग अबीर

ढोल, मृदंग व नाल की थाप पर होली के गीत गा एक-दूसरे को लगाया रंग अबीर

ग्वालपाड़ा . प्रखंड क्षेत्र के नौहर में बुधवार को धूरा धुरखेल के उपरांत गुरुवार को एक-दूसरे को रंग अबीर लगा कर शांति व भाईचारा का होली पर्व मनाया. इस सिलसिले में ग्रामीण परंपरा के मुताबिक पंडित महानंद झा के आंगन से होली पर्व की शुरुआत हुई. ग्रामीण गोपीकांत झा, मनोज मिश्र, नुनु झा, चंडी ठाकुर, मदन मोहन झा आदि के अलावे बूढ़े, युवक, बच्चों ने एक साथ बैठ कर होली गायन में भाग लिया. कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से किये जाने के बाद एक से एक हास्य रस के होली गीत गाये गये. इसमें सभी उम्र के लोगों ने अपनी भागीदारी निभायी. मौके पर मनोज मिश्र, मोलचंद्र झा, ब्रह्मानंद झा, सुंदरकांत झा,अभय कांत झा, अमर कांत झा, हरिबल्लव ठाकुर, प्राणमोहन झा, वेदानन्द ठाकुर, चंडी ठाकुर, विनोद ठाकुर, जयनारायण झा, दिलीप झा, मृत्युंजय ठाकुर, तुलाकांत झा, रामदेव झा, चंदेश्वरी यादव, लक्ष्मण तांती , मुखिया प्रतिनिधि धर्मेंद्र कुमार, हरीबल्लव ठाकुर, डॉ महानंद झा, वेदानन्द ठाकुर, अमर कांत झा, गजेंद्र झा, प्राण मोहन झा,अशोक ठाकुर उदयशंकर झा, नुनु झा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >