समृद्धि यात्रा में उदाकिशुनगंज की लंबित योजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री को सौंपा आवेदन

मुख्य चौराहों पर सार्वजनिक शौचालय निर्माण तथा कचरा डंपिंग यार्ड (एमआरएफ) निर्माण कार्य को भी जल्द शुरू कराने का आग्रह किया गया है.

– समृद्धि यात्रा के दौरान नगर परिषद उपमुख्य पार्षद ने मुख्यमंत्री को सौंपा आवेदन, लंबित योजनाओं को चालू कराने की मांग –

प्रतिनिधि,

उदाकिशुनगंज

मुख्यमंत्री समृद्धि यात्रा के दौरान उदाकिशुनगंज नगर परिषद की उपमुख्य पार्षद मिंकी कुमारी ने मुख्यमंत्री को आवेदन देकर नगर परिषद क्षेत्र में पूर्व से पारित विभिन्न विकास योजनाओं को जल्द शुरू कराने की मांग की. दिये गये आवेदन में बताया गया है कि उदाकिशुनगंज नगर परिषद क्षेत्र में कई विकास योजनाएं वर्ष 2023 तथा जिला योजना 2024-25 की बैठक में पारित की जा चुकी हैं. लेकिन विभागीय स्तर पर लापरवाही के कारण अब तक इन योजनाओं पर कार्य शुरू नहीं हो पाया है. इससे क्षेत्र के विकास कार्य बाधित हैं और आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. आवेदन में मुख्यमंत्री शहरी समग्र योजना के अंतर्गत अवरेंद्र सिंह के घर से हरेली धार तक नाला निर्माण, वाटर ड्रेनेज सिस्टम निर्माण कार्य तथा सीवेज शोधन संयंत्र (एसटीपी) के निर्माण की मांग की गयी है. इसके अलावा हिंदू मुक्ति धाम (श्मशान घाट) निर्माण, अशोक सम्राट भवन निर्माण, बैंक चौक से कॉलेज चौक तक जाने वाली बायपास सड़क के चौड़ीकरण, बस स्टैंड निर्माण, नगर के मुख्य चौराहों पर सार्वजनिक शौचालय निर्माण तथा कचरा डंपिंग यार्ड (एमआरएफ) निर्माण कार्य को भी जल्द शुरू कराने का आग्रह किया गया है. आवेदन में कहा गया है कि इन योजनाओं के लिए संबंधित विभागों को प्रस्ताव और आवश्यक दस्तावेज भी पूर्व में भेजे जा चुके हैं, बावजूद इसके अब तक कार्य शुरू नहीं हो सका है. वही उपमुख्य पार्षद प्रतिनिधि जॉनसन दास ने कहा कि जनता के आशीर्वाद से वे उदाकिशुनगंज नगर परिषद के विकास के लिए लगातार संघर्ष करते रहेंगे. उन्होंने कहा कि बिहार समृद्धि यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री के समक्ष नगर परिषद क्षेत्र से जुड़े लंबित विकास कार्यों को प्रमुखता से रखा गया है. उन्होंने कहा कि नगर से जुड़े रुके हुए विकास कार्यों की जानकारी मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और अन्य जनप्रतिनिधियों तक पहुंचाई गई है. जॉनसन दास ने उम्मीद जताई कि सरकार जल्द ही इन योजनाओं पर पहल करेगी, जिससे नगर परिषद उदाकिशुनगंज में विकास कार्यों को गति मिलेगी और आम लोगों को इसका लाभ मिल सकेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >