अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन की बैठक संपन्न, नये सदस्यों को मिला आईडी कार्ड व स्मृति पत्र

संगठन मानवाधिकारों की रक्षा, सामाजिक न्याय की स्थापना तथा समाज के कमजोर वर्गों की आवाज को बुलंद करने के लिए लगातार कार्य कर रहा है. संगठन का विस्तार बिहार प्रदेश के साथ-साथ देश के विभिन्न राज्यों में हो रहा है और भविष्य में इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एवं मजबूत बनाने का लक्ष्य है.

ग्वालपाड़ा

बिहारीगंज प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन की एक आवश्यक बैठक जिला उपाध्यक्ष मनीष कुमार के निज आवास पर आयोजित की गई. बैठक में जन-जागरूकता अभियान, संगठन की सक्रियता बढ़ाने तथा नये सदस्यों को जोड़ने को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी.

बैठक के दौरान संगठन से हाल ही में जुड़े सदस्यों को आईडी कार्ड एवं स्मृति पत्र देकर सम्मानित किया गया. वक्ताओं ने कहा कि संगठन मानवाधिकारों की रक्षा, सामाजिक न्याय की स्थापना तथा समाज के कमजोर वर्गों की आवाज को बुलंद करने के लिए लगातार कार्य कर रहा है. संगठन का विस्तार बिहार प्रदेश के साथ-साथ देश के विभिन्न राज्यों में हो रहा है और भविष्य में इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एवं मजबूत बनाने का लक्ष्य है.

सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की

बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अरविंद कुमार एवं जिलाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार झा के मार्गदर्शन में संगठन को और सशक्त बनाने पर बल दिया गया. संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि आने वाले दिनों में सदस्यता अभियान को और तेज किया जायेगा तथा जनहित से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम चलाए जायेंगे. अंत में संगठन के प्रतिनिधि मदन कुमार ने सभी सदस्यों से संगठन को मजबूत बनाने तथा मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की. बैठक में उपस्थित सदस्यों में मुख्य रूप से प्रशांत कुमार, जुगेश कुमार, ललन कुमार सिंह, कुणाल कुमार सिंह, गौतम कुमार सिंह, हर्षराज, शंभु कुमार सुमन, डिंपल यादव ,उमानाथ झा ,, संजय सिंह एवं संतोष कुमार सहित कई सदस्य एवं सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >