असामाजिक तत्वों ने धान की पुंज में लगायी आग

असामाजिक तत्वों ने धान की पुंज में लगायी आग

ग्वालपाड़ा. अरार थाना क्षेत्र के अंतर्गत अरार बाढ़ आश्रय स्थल पर रखे किसानों के चार एकड़ धान की फसल में असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी. किसान मो समीद, मो जमाल, मो मिजाम ने बताया कि गुरुवार की देर रात धान की पुंज से आग की लपटें और धुआं निकलते देखा. ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया. तब तक लगभग 60 क्विंटल धान जल चुका था. किसानों ने कहा कि अगलगी से एक लाख से अधिक का नुकसान हुआ. इधर, सीओ ने बताया कि राजस्व कर्मचारी द्वारा स्थल की जांच करायी जायेगी. जांच पूरी होने के बाद, नियमानुसार पीड़ित किसानों को सरकारी अनुदान प्रदान किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >