भव्या पोर्टल को लेकर एएनएम को मिला प्रशिक्षण

भव्या पोर्टल को लेकर एएनएम को मिला प्रशिक्षण

कुमारखंड.

प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को भव्या पोर्टल को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी वरुण कुमार ने कहा कि ट्रेनर लल्लू कुमार ने एएनएम को भव्या पोर्टल पर अपना- अपना आइडी बनाने के बाद पोर्टल पर कार्य करने के बारे में जानकारी दी. बीएचएम कुमार धनंजय ने एएनएम को कहा कि ओपीडी, कॉल चैन, जननी वार्ड एनसीडी में कार्यरत एएनएम ससमय पहुंच कर अपने- अपने कार्य का निष्पादन करें. ड्यूटी के दौरान यूनिफॉर्म में रहे यूनिफॉर्म कर्मी की पहचान है. ऑनलाइन से संबंधित सभी डाटा को अपटूडेट रखेंगे. डाटा संबंधित शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जायेगी. मौके पर बीएचएम कुमार धनंजय, बीएनएमइ अमित कुमार, एएनएम पल्लवी कुमारी रागनी कुमारी, नीतू कुमारी, मुस्कान कुमारी, कंचन कुमारी, ममता कुमारी, पूजा कुमारी, मनीषा कुमारी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >