मारपीट मामले में एक गिरफ्तार

थाना क्षेत्र अंतर्गत पंडा टोला में मारपीट मामले में एक युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया

सिंहेश्वर

. थाना क्षेत्र अंतर्गत पंडा टोला में मारपीट मामले में एक युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. इस बाबत घायल कारी कामत के पुत्र आकाश कुमार ने थाना में आवेदन देते हुए बताया कि गौरीपुर पंडा टोला वार्ड 14 निवासी महादेव कुमार अपनी मां रेखा देवी के साथ मारपीट कर रहा था. रेखा देवी के साथ मारपीट होता देख जब मेरे पिताजी कारी कामत उसे बचाने गए तो महादेव कुमार जान मारने के नियत से लोहे के रॉड से मेरे पिताजी कारी कामत को सर पर मारकर सर फोड़ दिया. मेरे पिताजी बेहोश होकर वहीं गिर गये. हमलोग महादेव कुमार को काफी मसक्कत के बाद काबू किये. पकड़- धकड़ में महादेव कुमार एवं अन्य कई व्यक्तियों को चोट लगा है. पिताजी कारी कामत व बड़ी मां रेखा देवी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिंहेश्वर में कराये है. वहीं थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर उक्त युवक को न्यायिक हिरासत में न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >