महाविद्यालय में लगाया गया एड्स जागरूकता पोस्टर

महाविद्यालय में लगाया गया एड्स जागरूकता पोस्टर

मधेपुरा. ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय मधेपुरा में बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत संचालित बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति द्वारा एड्स जागरूकता पोस्टर लगाया गया. प्राचार्य प्रो कैलाश प्रसाद यादव ने बताया कि समिति द्वारा महाविद्यालय में एक सेहत केंद्र की स्थापना की गयी है. इसके माध्यम से लगातार एड्स व युवाओं की स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है. राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डाॅ सुधांशु शेखर ने बताया कि ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय समेत विश्वविद्यालय के कई महाविद्यालयों में रेड रिबन क्लब (आरआरसी) गठित है. इसके माध्यम से युवाओं के बीच स्वास्थ्य विषयक जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है. उन्होंने बताया कि बीएनएमयू कुलपति प्रो विमलेंदु शेखर झा ने आरआरसी को सक्रिय बनाने का निदेश दिया है. आने वाले दिनों में इसकी गतिविधियों को बढ़ावा दिया जायेगा. इसके माध्यम से एड्स जागरूकता अभियान तथा रक्तदान शिविर समेत अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा. इस अवसर पर बीसीए के असिस्टेंट प्रोफेसर केके भारती, बीएड विभाग के विवेकानंद, रणवीर कुमार, सावन कुमार आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >