25 से कस्तूरबा विद्यालय में नामांकन होगा शुरू

25 से कस्तूरबा विद्यालय में नामांकन होगा शुरू

शंकरपुर. प्रखंड क्षेत्र के गरीब चंद मध्य विद्यालय मधेली बाजार के प्रांगण में स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में विभागीय निर्देशानुसार नए सत्र में प्रखंड क्षेत्र के छात्राओं का वर्ग छह में होने वाले नामांकन की सूची जारी की गयी है. इसको लेकर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के संचालक भगवान कुमार ओर लेखापाल अमित कुमार ने बताया कि वर्ग आठ से वर्गों उन्नति के पश्चात खाली हुए स्थानों के विरुद्ध शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए अल्पसंख्यक,अनुसूचित जनजाति,अति पिछड़ा, पिछड़ा कोटि के 50 छात्राओं का वर्ग छह में नामांकन लिया जाना है. इसके लिए आवेदन जमा करने की प्रक्रिया 25 मार्च से शुरू किया जाएगा. विभागीय निर्देशानुसार वर्ग छह में नामांकन के लिए जो छात्राएं पहले आएगी उसका ऑफलाइन नामांकन पहले किया जायेगा, जिसमें अनुसूचित जाति कोटि की छात्राओं को प्राथमिकता दिया जायेगा. वहीं वार्डेन मधु कुमारी ने बताया कि विद्यालय में सभी नामांकित छात्राओं को सरकार द्वारा एक लाख रुपए का ग्रुप बीमा सहित प्रत्येक माह एक सौ रुपया छात्रवृत्ति की राशि छात्राओं के खाते में दी जायेगी. साथ ही आवासीय विद्यालय में रहने, भोजन, शिक्षा, कपड़ा के साथ साथ स्टेशनरी सहित सभी निःशुल्क उपलब्ध करवाया जायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >