ग्रामीण परिवेश में प्रवेश अभियान कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जनभागीदारी आइइसी के राष्ट्रव्यापी अभियान जन भागीदारी-सबसे दूर, सबसे पहले कार्यक्रम के तहत अनुसूचित जनजाति बाहुल गांवों में 18 मई से 25 मई 2026 तक विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है.

मधेपुरा. जनभागीदारी आइइसी के राष्ट्रव्यापी अभियान जन भागीदारी-सबसे दूर, सबसे पहले कार्यक्रम के तहत अनुसूचित जनजाति बाहुल गांवों में 18 मई से 25 मई 2026 तक विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है. बुधवार को निर्धारित कार्यक्रम ग्रामीण परिवेश में प्रवेश अभियान एवं ग्राम संपर्क गतिविधि अन्तर्गत संजय कुमार पासवान, जिला कल्याण पदाधिकारी, मधेपुरा एवं अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग, बिहार, पटना के प्रतिनिधि आलोक कुमार के द्वारा प्रखंड मुरलीगंज के संथाली टोला में पौधरोपण एवं गांवों में पैदल भ्रमण कर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया एवं साथ हीं जनसुनवाई की तिथि से ग्रामीणों को अवगत कराया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >