मशरूम उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन की पहल, उत्पादकों व होटल संचालकों के बीच समन्वय पर जोर

मशरूम उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन की पहल, उत्पादकों व होटल संचालकों के बीच समन्वय पर जोर

मधेपुरा. डीएम अभिषेक रंजन की अध्यक्षता में बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित झल्लू बाबू सभागार में मशरूम उत्पादक कृषकों व मशरूम क्रेता होटल, रेस्टोरेंट संचालकों के साथ बैठक की, जिसका उद्देश्य जिले में मशरूम उत्पादन को प्रोत्साहित करना तथा उत्पादकों और खरीदारों के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित कर स्थानीय स्तर पर बाजार व्यवस्था को सुदृढ़ करना था. बैठक को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि मशरूम उत्पादन कम लागत में अधिक आय प्रदान करने वाला एक लाभकारी उद्यम है, जो किसानों की आय वृद्धि व स्वरोजगार सृजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है. उन्होंने किसानों को आधुनिक व वैज्ञानिक तकनीकों का उपयोग करने, गुणवत्ता युक्त उत्पादन सुनिश्चित करने तथा बाजार की मांग के अनुरूप उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रेरित किया. डीएम ने होटल व रेस्टोरेंट संचालकों से अपील की कि वे स्थानीय स्तर पर उत्पादित मशरूम को प्राथमिकता दें, जिससे न केवल स्थानीय किसानों को बाजार उपलब्ध होगा, बल्कि उपभोक्ताओं को ताजे व गुणवत्तापूर्ण उत्पाद भी मिल सकेंगे. उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने से जिले की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी. बैठक के दौरान मशरूम के विपणन, उचित मूल्य निर्धारण, भंडारण, पैकेजिंग व आपूर्ति श्रृंखला को सुदृढ़ बनाने पर चर्चा की गयी. साथ ही उत्पादकों व खरीदारों के बीच सीधे संपर्क स्थापित करने तथा नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के उपायों पर भी विचार-विमर्श किया गया. डीएम ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे मशरूम उत्पादन से जुड़े किसानों को आवश्यक प्रशिक्षण, तकनीकी सहयोग व बाजार सुविधा उपलब्ध कराएं, ताकि इस क्षेत्र में अधिक से अधिक किसानों की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके. बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, मशरूम उत्पादक किसान व होटल, रेस्टोरेंट संचालक उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >