जनसमस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन तत्पर :डीएम

जनसमस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन तत्पर :डीएम

सहयोग शिविर को सफल बनाने के लिए पंचायत स्तर पर तैयारी का किया निरीक्षण मधेपुरा.जिला पदाधि कारी अभिषेक रंजन द्वारा 19 मई को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर के सफल संचालन व तैयारी का जायजा लेने के लिए पंचायत सरकार भवन भदौल बुधमा व पंचायत सरकार भवन सकरपुरा बैतोना का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने शिविर स्थल पर उपलब्ध सुविधाओं, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, बैठने की समुचित व्यवस्था तथा विभिन्न विभागों के लिए बनाये जा रहे काउंटरों की तैयारी का किया. डीएम ने संबंधित पदाधिकारियों व कर्मियों को निर्देश दिया कि सहयोग शिविर में आने वाले आमजनों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिये. डीएम ने कहा कि सहयोग शिविर जिला प्रशासन की एक महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी पहल है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आम जनता की समस्याओं का त्वरित निष्पादन करना. तथा सरकार की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >