ईद व रामनवमी पर्व में खलल डालने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : एसडीपीओ
Copied link
आदर्श थाना में रविवार को एसडीपीओ अविनाश कुमार की अध्यक्षता में ईद व रामनवमी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई.
ईद व रामनवमी को लेकर एसडीपीओ ने शांति समिति की बैठक
सौहार्दपूर्ण वातावरण में की पर्व मनाने की अपील, सोशल मीडिया पर रहेगी प्रशासन की नजर
उदाकिशुनगंज.
आदर्श थाना में रविवार को एसडीपीओ अविनाश कुमार की अध्यक्षता में ईद व रामनवमी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में दोनों त्योहार को शांति व सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की गयी. साथ ही एसडीपीओ ने दोनों त्योहार में हुड़दंग करने पर कार्रवाई की बात कही. उन्होंने कहा कि किसी भी समुदाय के लिए पर्व और त्योहार खुशियां लेकर आता है. सभी त्योहारों का मान बराबर है. इसलिए त्योहारों को संजीदगी के साथ मनाया जाना चाहिये. दोनों त्योहार को लेकर मुक्कमल प्रशासनिक व्यवस्थाएं की गयी है. जगह-जगह दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. संवेदनशील और अतिसंवेदनशील जगहों को चिन्हित किया गया है. दोनों त्योहार को लेकर डीजे के प्रयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा. रामनवमी जूलूस को लेकर किसी को भी हुड़दंग मचाने की छूट नहीं मिलेगी. जुलूस तय रूट के अनुसार ही निकाला जायेगा. जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से निकालने की अपील की गयी. ईद के त्योहार में ईदगाह में नमाज अदा करने के बाद जलसा कार्यक्रम पर भी प्रशासन की नजर रहेगी. प्रशासन ने सभी रामनवमी, चैती मेला व ईदगाह को चिह्नित कर दंडाधिकारी व पुलिस बलों की तैनाती की है. शांति भंग करने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई की जायेगी. पर्व के दौरान किसी भी जगह से गड़बड़ी की सूचना मिलने पर तुरंत प्रशासन को फोन कर सूचित करें. सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार का अफवाह फ़ैलाने या भड़काउ वीडियो शेयर करने पर प्रशासन सख्ती से कार्रवाई करेगी. उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर आईटी सेल सक्रिय हैं. इंटरनेट मीडिया पर प्रशासन की नजर है. इसके साथ ही एसडीपीओ ने कहा कि लोग अफवाह पर ध्यान नहीं देंगे. यदि किसी तरह की आपत्तिजनक बातें सामने आती हो तो प्रशासन को सूचित करें. प्रशासन तुरंत कार्रवाई करेगी. बैठक में थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने कहा कि रामनवमी व ईद पर्व दोनों समुदायों को मिलकर शांतिपूर्ण माहौल में मनाएं. ताकि आपसी भाईचारे व सौहार्दपूर्ण बना रहा. मौके पर पूर्व प्रमुख विकास चंद्र यादव, व्यापार संघ के अध्यक्ष विक्रम साहा, पूर्व मुखिया अब्दुल अहद, संजीव कुमार झा, वार्ड पार्षद अजय मंडल, वार्ड पार्षद मो शुऐब उद्दीन, संतोष मंडल, बजरंग दल के प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार राणा, जदयू नेता देवनारायण राम, सरपंच संघ के अध्यक्ष मनोज सिंह, भाजपा नेता सुबोध चौधरी उर्फ गनगन चौधरी, सांसद प्रतिनिधि बबलू यादव, कमलेश्वरी मेहता, कमरूल होदा आदि मौजूद थे.
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.