नाबालिग को भगाने का लगाया आरोप

नाबालिग को भगाने का लगाया आरोप

उदाकिशुनगंज. थाना क्षेत्र अंतर्गत लश्करी पंचायत से एक नाबालिग लड़की को बहलाकर भगा लिया. इस संबंध में पीड़ित पिता ने थाने में आवेदन देकर बेटी की बरामदगी व आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. पिता ने आवेदन में बताया है कि उनकी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री को रविवार की सुबह घर से बहला-फुसलाकर भगा लिया गया. खोजबीन के बावजूद अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है. आवेदन के अनुसार बड़ाटेनी गांव के सदानंद मंडल के 22 वर्षीय पुत्र अमित कुमार पर पुत्री को भगाने का आरोप लगाया गया है. बताया कि पूर्व में भी उक्त युवक मेरी पुत्री को गायब कर दिया था, लेकिन उनके परिजन द्वारा बरामद कर मुझे सौंपा गया था. पीड़ित ने बताया कि इस मामले को लेकर पहले भी संबंधित पक्ष के खिलाफ थाने में शिकायत की गयी थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपित पक्ष द्वारा परिवार पर दबाव बनाया जा रहा है और जबरन अन्य तरह के समझौते की कोशिश की जा रही है. पीड़ित पिता ने बताया कि तीन मई को उनकी बेटी को पुनः भगा ले जाया गया, जिससे परिवार में भय और आक्रोश का माहौल है. इस संबंध में थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है. मामले की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >