वार्ड सदस्य के साथ मारपीट का आरोपी गिरफ्तार

वार्ड सदस्य के साथ मारपीट का आरोपी गिरफ्तार

कुमारखंड.

थाना क्षेत्र के सिहपुर् गढ़िया पंचायत में वार्ड सदस्य के साथ मारपीट के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार पंचायत के गुड़िया गांव निवासी वार्ड सदस्य सुनीता देवी के साथ ग्रामीणों ने मारपीट की. वार्ड सदस्य ने सुशील यादव, कुंदन मेहता, ललटू यादव, भग्लू यादव, इनरदेव यादव, आशीष कुमार, चंद्रकिशोर यादव व राजेश यादव पर मारपीट का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है घटना के आरोपित सुशील यादव व कुंदन मेहता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में मंडल कारा मधेपुरा भेजने की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >