एनएच 106 पर हादसे में युवक की हुई मौत

एनएच 106 पर हादसे में युवक की हुई मौत

ग्वालपाड़ा . एनएच 106 पर पोस्ट ऑफिस के सामने गुरुवार को बाइक व टोटो में टक्कर हो गयी, जिससे एक युवक की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार नोहर निवासी दिलखुश कुमार ठाकुर टोटो से ग्वालपाड़ा बस स्टेंड से थाना की ओर जा रहा था. इसी दौरान बाइक सवार ने धक्का मार दिया, जिससे दिलखुश की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही प्रभारी थानाध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक को एक लड़का व एक लड़की है. पत्नी अलका देवी का रो- रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >