सांप काटने से एक महिला की मौत

सांप काटने से एक महिला की मौत

नयानगर उदाकिशुनगंज प्रखंड अंतर्गत शाहजादपुर पंचायत में रविवार की संध्या एक महिला की मौत हो गई. मृतक की पहचान शाहजादपुर पंचायत के वार्ड नंबर पांच निवासी चंद्रकिशोर कुमार साह के पत्नी रानी देवी के रूप में हुई. बताया गया कि रविवार की देर संध्या घर के सामने कुछ ही दूरी पर घास काटने गई था. इसी दौरान किसी जहरीले सांप ने दंश लिया सांप काटने की जानकारी मिलते ही रानी देवी को आनन-फानन में विषहरी मंदिर लाया. जहां उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक के पति पंजाब में रहकर मजदूरी करता है. मृतक रानी देवी अपने पीछे चार लड़की व एक लड़का छोड़ गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >