सेवाकाल पूर्ण होने पर चौकीदार चंदेश्वरी दास को थाना परिसर में दी गई भावभीनी विदाई

सजगता और ईमानदारी से अपने कर्तव्यों के पालन का संदेश दिया.

मुरलीगंज चौकीदार चंदेश्वरी दास के सेवानिवृत्त होने के उपलक्ष्य में थाना परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने उन्हें अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर सम्मानित किया तथा सम्मानपूर्वक विदाई दी. समारोह को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने कहा कि चंदेश्वरी दास ने अपने पूरे सेवा कार्यकाल में कर्तव्यनिष्ठा, कार्यकुशलता और तत्परता के साथ दायित्वों का निर्वहन किया. उनका सेवा भाव सभी पुलिसकर्मियों एवं कर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत है. उन्होंने सभी को इसी प्रकार सजगता और ईमानदारी से अपने कर्तव्यों के पालन का संदेश दिया. विदाई समारोह में एसआई हुस्ना आरा, शिवानी कुमारी, पल्लवी प्रिया, प्रिया कुमारी, थाना के मुंशी संजय झा, सरोज कुमार सहित थाना के सभी पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। सभी ने चंदेश्वरी दास के उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ जीवन की कामना की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >