भतनी थाना क्षेत्र के एक गांव में घास काटने गयी 16 वर्षीय किशोरी का एक युवक ने अपहरण कर लिया गया. किशोरी की मां ने अपहरण को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. जानकारी के अनुसार शुक्रवार को मक्का खेत में किशोरी घास काटने गयी थी, जहां पूर्व से घात लगाकर बैठा एक युवक किशोरी को अपने बाइक पर जबरन बैठा कर फरार हो गया. शनिवार को किशोरी की मां ने गांव के ही एक युवक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी. इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना को लेकर केस दर्ज कर लिया गया है. किशोरी की बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है.
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.