24 घंटे में 17 गिरफ्तार, 112.5 लीटर देसी शराब बरामद

अधिकारियों द्वारा शस्त्रों की जांच के साथ-साथ अनुज्ञप्ति पर सत्यापन की तिथि अंकित की जा रही है. वहीं पिछले तीन वर्षों में खरीदे गये कारतूसों के संबंध में भी जानकारी ली जा रही है.

वारंटियों और शराब कारोबारियों पर मधेपुरा पुलिस का शिकंजा, वाहन भी जब्त मधेपुरा.

जिले में अपराध नियंत्रण एवं मद्यनिषेध कानून के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर मधेपुरा पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है. पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार बीते 24 घंटे के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाये गये विशेष अभियान में कुल 17 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है. वहीं शराब तस्करी और वारंटियों के खिलाफ भी पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है. पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्तों में दो आरोपी पूर्व के कांडों में, चार लोग शराब सेवन के आरोप में, दो आरोपी अवैध शराब के साथ, पांच अन्य कांडों में तथा चार वारंटी शामिल हैं. सभी गिरफ्तार आरोपितों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

एक मोटरसाइकिल और एक सीएनजी टेंपो जब्त

अभियान के दौरान पुलिस ने 112.5 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की है. इसके अलावा शराब कारोबार में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल और एक सीएनजी टेंपो को भी जब्त किया गया है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अपराधियों, वारंटियों एवं शराब तस्करों के विरुद्ध विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा. कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार छापेमारी और गिरफ्तारी अभियान चलाया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >