विश्व रेडक्रॉस दिवस के मौके पर परिचर्चा का होगा आयोजन

विश्व रेडक्रॉस दिवस के मौके पर परिचर्चा का होगा आयोजन

मधेपुरा. विश्व रेडक्रॉस दिवस आठ मई को मनाया जायेगा. यह अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रेडक्रॉस की स्थापना करने वाले जीन हेनरी ड्यूनेन्ट का जन्मदिवस है. जिसे उनके सिद्धांतों व कार्यों के सम्मान में विश्व रेडक्रॉस दिवस के रूप में मनाया जाता है. जीन हेनरी उयूनेन्ट एक व्यवसायी व सामाजिक कार्यकर्ता थे. जो सबसे पहले मानवतावादी थे. उन्हें 1901 ई में शांति का प्रथम नोबल पुरस्कार प्राप्त था. विश्व रेडक्रॉस दिवस 2025 की थीम है- (मानवता को जीवित रखना है). 8 मई 2025 को इंडियन एक्रॉस सोसाइटी जिला शाखा मधेपुरा में विश्व रेडक्रॉस दिवस समारोह पूर्वक मनाया जायेगा, जिसमें उपविकास आयुक्त अवधेश कुमार आनंद मुख्य अतिथि तथा सामान्य शाखा प्रभारी पदाधिकारी शंकर शरण विशिष्ट अतिथि के रूप में होंगे. इस अवसर पर झंडोत्तोलन, माल्यार्पण व परिचर्चा का आयोजन किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >