आधुनिक ब्रॉडबैंड एेनटिना से आयेगी क्रांति

मधेपुरा : भूपेंद्र नारायण मंडल विवि परिसर स्थित भौतिकी विज्ञान विभाग में मंगलवार को आधुनिक ब्रोडबैंड एनटिना का सैद्धांतिक अध्ययन विषय पर चर्चा की गयी. आधुनिक ब्रोडबैंड एनटिना के अध्ययन शोधार्थी डा कुमार संजय भगत ने प्रस्तुति देते हुए कहा कि ब्रोडबैंड एनटिना संचार जगत में उपयोगी है. प्लानर ट्रांसमिशन के क्षेत्र में माइक्रोस्ट्रीप एनटिना […]

मधेपुरा : भूपेंद्र नारायण मंडल विवि परिसर स्थित भौतिकी विज्ञान विभाग में मंगलवार को आधुनिक ब्रोडबैंड एनटिना का सैद्धांतिक अध्ययन विषय पर चर्चा की गयी. आधुनिक ब्रोडबैंड एनटिना के अध्ययन शोधार्थी डा कुमार संजय भगत ने प्रस्तुति देते हुए कहा कि ब्रोडबैंड एनटिना संचार जगत में उपयोगी है.

प्लानर ट्रांसमिशन के क्षेत्र में माइक्रोस्ट्रीप एनटिना का उपयोग कर संवाद प्रेषण एवं ग्रहण का कार्य कम लागत पर हो सकता है. कार्यक्रम की अध्यक्षता पीजी भौतिकी विज्ञान के विभागाध्यक्ष डा अशोक कुमार ने की. इस अवसर पर वाह्य परीक्षक के रूप में बीआर आंबेडकर बिहार विवि मुज्फफपुर के डा हजारी लाल साह, निदेशक व विभागाध्यक्ष पूर्णिया कॉलेज पूर्णिया

के डा अशोक कुमार झा, सिंडिकेट सदस्य डा परमानंद यादव, डा विमल सागर, डा आरकेपी रमण, डा इंद्रनारायण यादव, डा सीके यादव, डा रंजीत कुमार मिश्र, डा बलराम सिंह, डा फजल, डा आई रहमान, डा त्रिवेणी प्रसाद यादव , डा रामदेव प्रसाद, डा गणेश भगत, डा अनिल कुमार, डा प्रज्ञा प्रसाद, डा पीएन पियूष, परीक्षा नियंत्रक डा नवीन कुमार सहित आधा दर्जन विभागाध्यक्षों ने शोधार्थी डा कुमार संजय भगत द्वारा प्रस्तुत विषय पर व्याख्यान देते हुए कहा कि आधुनिक ब्रोडबैंड एनटिना से सेटेलाइट संचार एवं डिमेंस के क्षेत्र में संचार प्रेषण व ग्रहण अधिक सुलभ हो जायेगा और इससे संचार क्षेत्र में क्रांति आयेगी इस अवसर पर विवि के गणमान्य पदाधिकारी शिक्षक एवं दर्जनों की संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >