उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग

उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग

मधेपुरा . अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने बीएनएमयू, मधेपुरा के कुलसचिव डॉ अशोक कुमार सिंह की प्रोन्नति को फर्जी बताते हुए राज्यपाल-सह-कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन से इसकी शिकायत की है. संगठन के प्रांत विश्वविद्यालय कार्य संयोजक सौरभ कुमार एवं जिला संयोजक नवनीत सम्राट ने गुरुवार को राज्यपाल को पत्र प्रेषित किया है. पत्र में कहा कि एसएनएसआरकेएस कॉलेज, सहरसा में भूगर्भ विज्ञान के शिक्षक डॉ अशोक कुमार सिंह, जो संप्रति कुलसचिव ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर रीडर एवं प्रोफेसर पर प्रोन्नति ले ली है. दोनों छात्र नेताओं ने राज्यपाल से उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >