मधेपुरा : रविवार को भर्राही ओपी क्षेत्र के मधुवन वार्ड नंबर दो में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल हो गये. सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल मधेपुरा में चल रहा है. पहले पक्ष के घायल गजेंद्र नारायण पोद्दार ने बताया कि सरकारी अमीन द्वारा जमीन का सर्वे किया जा रहा था. सर्वे के दौरान ही अमीन से दूसरे पक्ष के विजय यादव उर्फ ठाकुर यादव से कहासुनी होने लगा इसी क्रम में बात आगे बढ़ गया और दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गया.
मारपीट में उमाकांत पोद्दार, मुकेश, विजेंद्र, राजेश, गुड्डू घायल हो गया. वहीं दूसरे पक्ष के अमरेंद्र यादव भी गंभीर रूप से घायल हो गया. गजेंद्र नारायण पौद्दार ने कहा कि 14 डिसमल जमीन का विवाद न्यायालय में 2013 से ही चल रहा है. दूसरे पक्ष के विजय यादव उर्फ ठाकुर यादव का कहना है कि इस जमीन पर कई वर्षों से घर बनाकर रह रहा हूं.
