मौसम विभाग ने किया तीन दिन का अलर्ट जारी

कुमारखंड : मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए तीन दिन का अलर्ट जारी किया गया है. जानकारी के अनुसार बुधवार को उमश भड़ी गर्मी से क्षेत्र का तापमान बढ़ गया और साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन गया. इस कारण बुधवार की शाम तेज आंधी के साथ ओले गिरे और बारिश हुई. इसके लिए मौसम विभाग द्वारा […]

कुमारखंड : मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए तीन दिन का अलर्ट जारी किया गया है. जानकारी के अनुसार बुधवार को उमश भड़ी गर्मी से क्षेत्र का तापमान बढ़ गया और साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन गया. इस कारण बुधवार की शाम तेज आंधी के साथ ओले गिरे और बारिश हुई. इसके लिए मौसम विभाग द्वारा तीन दिनों तक आंधी – पानी का अलर्ट जारी किया है. इसकी सूचना प्रखंड कृषि पदाधिकारी तरूण कुमार मिश्र ने प्रखंड के किसानों को दी है. मौसम विज्ञान केंद्र अनीसाबाद पटना के वैज्ञानिक एसके अंबष्ट, आनंद शंकर संदीप कुमार ने अलर्ट जारी कर आंधी और बारिश होने की संभावना व्यक्त किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >