अतिक्रमण हटाने गयी पुलिस टीम पर हमला

शंकरपुर (मधेपुरा) : प्रखंड क्षेत्र के जिरवा मधैली पंचायत के वार्ड नंबर-2 में मुख्य मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराने गयी पुलिस-प्रशासन पर सैकड़ों महिला और पुरुष ने हमला कर दिया. केरोसिन और पेट्रोल से किये गये हमले में पुलिस के चार जवान जख्मी हो गये. लेकिन पुलिस-प्रशासन ने अपनी सूझ-बूझ से किसी तरह हमलावर को […]

शंकरपुर (मधेपुरा) : प्रखंड क्षेत्र के जिरवा मधैली पंचायत के वार्ड नंबर-2 में मुख्य मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराने गयी पुलिस-प्रशासन पर सैकड़ों महिला और पुरुष ने हमला कर दिया. केरोसिन और पेट्रोल से किये गये हमले में पुलिस के चार जवान जख्मी हो गये. लेकिन पुलिस-प्रशासन ने अपनी सूझ-बूझ से किसी तरह हमलावर को खदेड़ कर सड़क की जमीन को करीब पांच घंटे में बुलडोजर

अतिक्रमण हटाने गयी…
चला कर अतिक्रमण मुक्त करा लिया. पुलिस ने उपद्रव के दौरान ही एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया है. पुलिस पर किये हमला को लेकर प्रतिनियुक्त प्रभारी दंडाधिकारी बैधनाथ साहु के लिखित आवेदन पर सरकारी काम में बाधा उत्पन्न करने व सुनियोजित तरीके से भीड़ इकट्ठा कर पुलिस पर हमला करने को लेकर वार्ड नंबर दो निवासी हरी यादव को नामजद अभियुक्त बनाते हुए एक सौ अज्ञात व्यक्तियों पर मामला दर्ज किया गया है. वही शंकरपुर बाजार स्थित निशिहारपुर रोड में ही तेजनारायण यादव के द्वारा सड़क की जमीन को वर्षों से अतिक्रमण किया गया था.
इन लोगों को दिया गया था नोटिस
अनुमंडल पदाधिकारी के आदेश ज्ञापांक 3072-2 दिनांक 18 नंबर को पत्र जारी कर सड़क की जमीन पर घर बनाये माहेश्वरी शर्मा, अनमोल शर्मा, नुनुलाल शर्मा, विजोलाल शर्मा, उमेश शर्मा, दिनेश शर्मा, सुखदेव शर्मा, गोरी शर्मा, पंचानंद शर्मा, श्रीलाल यादव, वोदोलाल यादव, पिंटू यादव, पप्पू यादव, लालकुन यादव, महेंद्र यादव, श्यामसुंदर यादव, अरविंद यादव, रविंद्र यादव, ब्रह्मदेव यादव, पप्पू यादव, दिलीप यादव, सुनील यादव, विमलेश पर नोटिस भेजा गया था.
चार जवान जख्मी
जिरवा मधैली पंचायत के मुख्य मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराने गयी थी पुलिस
हमलावरों में एक गिरफ्तार, सौ अज्ञात पर मामला दर्ज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >