टीइटी में मिले अप्रशिक्षित अभ्यर्थियों को मौका

सरकार कर रही है अन्याय मधेपुरा : टीइटी में अप्रशिक्षित अभ्यर्थियों को मिले मौका की मांग जोड़ पकड़ने लगा है. गत दिनों डीएम के माध्यम से शिक्षामंत्री को लिखे पत्र के बाद आज एक बार फिर बड़ी संख्या में पार्वती कॉलेज में जमा अप्रशिक्षित अभ्यर्थियों ने बिहार सरकार के खिलाफ आंदोलन का शंखनाद किया. आंदोलन […]

सरकार कर रही है अन्याय

मधेपुरा : टीइटी में अप्रशिक्षित अभ्यर्थियों को मिले मौका की मांग जोड़ पकड़ने लगा है. गत दिनों डीएम के माध्यम से शिक्षामंत्री को लिखे पत्र के बाद आज एक बार फिर बड़ी संख्या में पार्वती कॉलेज में जमा अप्रशिक्षित अभ्यर्थियों ने बिहार सरकार के खिलाफ आंदोलन का शंखनाद किया. आंदोलन के पहले चरण में बड़ी संख्या में छात्रों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुये
शिक्षामंत्री का पुतला दहन किया. पुतला दहन कार्यक्रम में एक स्वर में छात्रों ने मांग किया कि टीइटी में अप्रशिक्षित अभ्यर्थियों को मौका मिले अन्यथा आंदोलन और तेज होगा. छात्रों का तर्क था कि जब सरकार ने 2011 में अप्रशिक्षितों को मौका दिया तो फिर
इस बार इन्हें नजर अंदाज क्यों किया गया. बिहार सरकार के खिलाफ आरोप लगाते हुये छात्रों ने कहा कि सरकार छात्र युवा के भविष्य से खेल रही है. मौके पर छात्र नेता हर्षवर्द्धन सिंह राठौर, शशि कुमार, सौरभ कुमार, गुड्डू कुमार, विवेक, सियाराम कुमार हिमांशु, पप्पू, रितेश, मनोरंजन, सुदीप, सिंटू, हरिनंदन, नीरज, हेमंत, चंदन आदि मौजूद थे.
महादलित बस्ती के दर्जनों परिवार चेचक से ग्रसित, विभाग अनजान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >