सदर अस्पताल में छह लाख की गड़बड़ी, एक निलंबित

मधेपुरा : सदर अस्पताल मधेपुरा में करीब छह लाख रुपये के घोटाले का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले में सदर अस्पताल प्रबंधक ने कार्रवाई शुरू कर दी है. तत्काल आरोपित लैब टेक्निशियन को निलंबित कर तय समय में राशि जमा करने का निर्देश दिया गया है. लैब टेक्निशियन से 31 जनवरी को जब […]

मधेपुरा : सदर अस्पताल मधेपुरा में करीब छह लाख रुपये के घोटाले का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले में सदर अस्पताल प्रबंधक ने कार्रवाई शुरू कर दी है. तत्काल आरोपित लैब टेक्निशियन को निलंबित कर तय समय में राशि जमा करने का निर्देश दिया गया है. लैब टेक्निशियन से 31 जनवरी को जब मामले में स्पष्टीकरण मांगा गया, तब मामले का

खुलासा हुआ.
सदर अस्पताल में पूर्व प्रधान सहायक के साथ लैब टेक्निशियन विजय कुमार वित्तीय मामले का लेखा-जोखा रखते थे. इस दौरान पूर्व सहायक सेवानिवृत्त हो गये और सेवानिवृत्ति के बाद उनका निधन हो गया. सदर अस्पताल में वित्तीय विचलन का मामला प्रकाश में आते ही अस्पताल प्रबंधक हरकत में आ गयी. इस मामले में असैनिक शल्य चिकित्सा सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी ने लैब टेक्निशियन विजय कुमार को दूसरी बार स्पष्टीकरण देने के लिए कहा है कि कार्यालय ज्ञापांक 1314 दिनांक 20.10.2016 द्वारा विभागीय कार्रवाई संचालित की
गयी थी.
सदर अस्पताल में…
इसमें उपस्थापन पदाधिकारी के साथ संचालन पदाधिकारी को शामिल किया.
पांच लाख 77 हजार की है गड़बड़ी : असैनिक शल्य चिकित्सा सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा जारी कारण बताओ नोटिस के अनुसार अस्पताल में पांच लाख 77 हजार रुपये की वित्तीय गड़बड़ी हुई है. वहीं विजय कुमार को कहा गया है कि उपस्थापन पदाधिकारी व जांच पदाधिकारी के प्रतिवेदन में वित्तीय गड़बड़ी के सभी आरोप प्रमाणित पाये गये हैं. तय समय के अंदर पांच लाख 76 हजार रुपये जमा करने का निर्देश दिया गया है. वहीं कहा गया है कि निर्धारित अवधि में राशि जमा नहीं करने पर विभाग अग्रेतर कार्रवाई के लिए स्वतंत्र होगा.
आरोपित लैब टेक्निशियन को निलंबित कर तय समय में राशि जमा करने का निर्देश
वित्तीय गड़बड़ी का मामला पूर्व का है. लैब टेक्निशियन को कारण बताओ नोटिस जारी कर पांच लाख 77 हजार रुपये जमा करने का निर्देश दिया गया है. तत्काल लैब टेक्निशियन को निलंबित किया गया है. राशि जमा नहीं करने पर विभाग अग्रेतर कार्रवाई करेगी.
गदाधर पांडे, सीएस, मधेपुरा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >