िशक्षा के क्षेत्र में बढ़ें आगे : डाॅ गफूर

मधेपुरा : बिहार सरकार अपने संकल्प के अनुसार कार्य कर लगातार विकास के पथ पर अग्रसर है. अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए भी हर जिले में जोरशोर से योजनाएं चलायी जा रही है. अल्पसंख्यक कल्याण विभाग को भी कल्याण विभाग से अलग कर नया विभाग बनाते हुये अधिकारी तैनात किया गया है. शिक्षा के क्षेत्र […]

मधेपुरा : बिहार सरकार अपने संकल्प के अनुसार कार्य कर लगातार विकास के पथ पर अग्रसर है. अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए भी हर जिले में जोरशोर से योजनाएं चलायी जा रही है. अल्पसंख्यक कल्याण विभाग को भी कल्याण विभाग से अलग कर नया विभाग बनाते हुये अधिकारी तैनात किया गया है. शिक्षा के क्षेत्र में अल्पसंख्यकों की स्थिति बदलना होगा. इसके लिए समवेत प्रयास की आवश्यकता है. बुधवार को जिले के समाहरणालय परिसर में नवनिर्मित अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय का उद्घाटन करते हुये अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के मंत्री डा अब्दुल गफूर ने कही.

उन्होंने कहा कि 42 लाख की लागत से बना यह भवन रिकॉर्ड समय में पूरा हुआ. डा गफूर ने कहा कि चार करोड़ ग्यारह लाख की लागत से एक सौ आवासन क्षमता के अल्पसंख्यक बालक छात्रावास एवं इतनी ही लागत से एक सौ आवासन क्षमता वाले बालिका छात्रावास के कार्यारंभ की भी आधारशिला आज रखी गयी है. मौके पर प्रभारी पदाधिकारी मुकेश कुमार, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी अनुराग कुमार, स्काउट गाइड के जयकृष्ण यादव, वरीय राजद नेता ई प्रभाष समेत प्रो अरविंद कुमार, मो निसार, सउद आलम, जावेद अकरम मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >